Whaleshares Logo

पेश है क्रॉस-चेन व्हेल टोकन इनाम

beyondbitcoinhinPosted for Everyone to comment on, 5 years ago6 min read

Whaleshares-CCTI.jpg

शुरुआत से हमारा विश्वास यह रहा है कि अलग-अलग ब्लॉकचेन के बीच तालमेल खोजने से हर एक व्यक्ति को फायदा देने वाले टिकाऊ, महत्वपूर्ण और समृद्ध साझेदारी बनाने के लिए अनंत मौके मिलेंगे। जब आप अपने संसाधनों को खुद के साथ-साथ दूसरों की वृद्धि हेतु साझा करते हैं तो अक्सर अकेले बढ़ने कि तुलना में ज़्यादा प्रतिफल हासिल होता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमें खुशी हो रही है क्रॉस-चेन टोकन इनीशिएटिव (पहल) की घोषणा करने में।

व्हेलशेयर्स 🔁 ईओएस

ईओएस की दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है और उसमे बने एप्लिकेशन (ऐप/डी ऐप) के लिए उपयोगकर्ता समर्थन समुदायों का निर्माण करने हेतु व्हेलशेयर्स एक उत्तम मंच नजर आ रहा है। एक स्नेही और सहायक वातावरण होने के साथ-साथ हम कुछ ऐसा पेशकश करने में सक्षम हैं जो कोई और मंच नहीं कर सकता — सिद्ध, कार्यात्मक, क्रॉस-चेन इनाम टोकन जो साथी ऐप्स के टोकन को इस्तमाल करने के लिए अतिरिक्त कारण देता है, जिससे उनके समूह की उपयोगिता और मूल्य, दोनों बढ़ जाती हैं। बदले में, ईओएस के पारितंत्र में हमारे इस सेवा के प्रचार और उपयोग से व्हेलशेयर्स पर्याप्त रूप से लाभ प्राप्त करेगा — ब्रांड जागरूकता, उपयोगकर्ता की वृद्धि और टोकन मूल्य वृद्धि के कारण।

पिछले महीने हमने अनक्लेम्ड रिज़र्व के 2,000,000 WLS से क्रॉस चेन टोकन इनिशियेटिव अकाउंट @ccti को पवर अप किया।

इस सेवा से व्हेलशेयर्स में किए गए पोस्ट को ईओएस और टेलोस ऐप टोकन को इस्तेमाल करके इनाम दिया जा सकता है। इनाम खाते की उपयोगिता को अधिकतम करने के लिए उसका इनाम इस प्रकार है — 1% इनाम प्रति उपयोग, और इसे एक यूज़र 24 घंटे में एक बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे करीब 1,000 व्हेलशेयर्स यूज़र्स हर 24 घंटे में इसका फायदा ले सकते हैं।

जो टोकन प्राप्त होंगे, उन्हें सेवा की वृद्धि में लगाए जाएंगे जिससे क्रॉस चेन टोकन इनिशियेटिव अकाउंट बढ़ेगा और भागीदार के सेवाओं में पुनः निवेश होगा। अतः व्हेलशेयर्स और भागीदारों के पुरस्कार एवं टोकन मूल्य की वृद्धि होती रहेगी।


हमारे पहले क्रॉस-चेन टोकन भागीदार

कृपया हमारे पहले ईओएस टोकन भागीदारों का व्हेलशेयर्स में स्वागत करें — @discussions.app और @boid। आज से आप ATMOS और BOID टोकन से व्हेलशेयर्स में किए गए पोस्ट को इनाम दे सकते हैं।

Discussions.App
Discussions.App एक Reddit जैसा प्रयोगात्मक मंच है जिसे @Novusphere समुदाय ने ईओएस के ऊपर बनाया, जो सिर्फ ईओएस ब्लॉकचेन पर चलता है। Discussions में पोस्ट किए हुए विषयवस्तुओं को टोकन टिप्स द्वारा पुरस्कृत किया जा सकता है और ईओएस के ज़्यादातर टोकन से टिप्पिंग करना संभव है, नेटिव ATMOS टोकन सहित।

Discussions.App आपके ईओएस-संबंधित विषयवस्तुओं पर अतिरिक्त टोकन पुरस्कार पाने की क्षमता लाता है। अगर आप ईओएस परियोजनाओं, ऐप्स, अथवा सेवाओं के बारे में व्हेलशेयर्स पर पोस्ट करेंगे और उसे Discussions.app के उपयुक्त उप-चैनल में क्रॉस-पोस्ट करेंगे तो आप उस ऐप टीम द्वारा उनके टोकन का टिप प्राप्त कर सकते हैं, या फिर और भी ज़्यादा ATMOS टोकन। विषयवस्तु पुरस्कृत साझेदारी की बात करें तो यह कैसा है!

@ccti के इनाम को हासिल करने के लिए 100 ATMOS टोकन की आवश्यकता है।

उनके परिचय पोस्ट को पढ़ें और भविष्य के अपडेट, प्रतियोगिता और पहल के बारे में जानने के लिए उनको फॉलो ज़रूर करें।

https://whaleshares.io/@discussions.app/short-introduction-to-discussions-app
Website: https://discussions.app
Telegram: https://t.me/atmosforum

BOID सोशल सुपर कंप्यूटर
BOID तकनीकी न होने वाले यूज़र्स का ब्लॉकचेन और वितरित कंप्यूटिंग परियोजनाओं में भाग लेना आसान बना देती है। यूज़र्स चुनौतियों में पैसे और पुरस्कार हासिल करने के लिए भाग लेंगे। अपने निष्क्रिय कंप्यूटिंग शक्ति (BOID पवर) को विस्मयकारी परियोजनाओं और निधिसंग्रह अभियान की अोर लगाएँ और आपके प्रतिभागिता के बदले में BOID टोकन्स कमाएँ।

शुरू करने के लिए आपके कंप्यूटर पर BOID डिस्ट्रिब्यूटेड कम्प्यूटिंग ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें, अपना BOID अकाउंट बनाएं, एक दल से जुड़ें, और BOID टोकन कमाना शुरू करें। हमारे पास एक BeyondBitcoin टीम भी है जिससे आप जुड़ सकते हैं, जहां एक्टिव सीज़न भर अतिरिक्त टोकन पुरस्कार दिए जाएंगे।

@ccti के इनाम को हासिल करने के लिए 100 BOID टोकन की आवश्यकता है।

उनके परिचय पोस्ट को पढ़ें और भविष्य के अपडेट, प्रतियोगिता और पहल के बारे में जानने के लिए उनको फॉलो ज़रूर करें।
https://whaleshares.io/@boid/let-s-talk-about-boid-the-social-supercomputer
Website: https://www.boid.com
Telegram: https://t.me/Boidcom_official


क्रॉस-चेन टोकन इनीशिएटिव अकाउंट का इस्तमाल कैसे करना है

क्रॉस-चेन टोकन इनीशिएटिव अकाउंट से इनाम बुलाना व्हेलटोकन के समान है, अंतर सिर्फ इस्तमाल किया जा रहा ब्लॉकचेन में है। हमारे क्रॉस-चेन साथी टोकन ईओएस या टेलोस बलॉकचेन पर आधारित होंगे, बिटशेयर्स नहीं।

अपनी पसंद के ईओएस/टेलोस वॉलेट का उपयोग करके ccwhaletoken को साथी टोकन की आवश्यक राशि भेजें और मेमो के अंदर अपने पोस्ट के URL ko शामिल करें। इस ट्रांज़ाक्षन की पुष्टि करें और बस, हो गया काम। आप अपने पोस्ट में इस 1% इनाम को देखेंगे।

image.png

कृपया ध्यान दें: प्रति 24 घंटे में प्रति उपयोगकर्ता CCTI इनाम को केवल एक (1) बार ही उपयोग कर सकते हैं। यहां तक ​​कि अगर आपके पास विभिन्न साझेदार ऐप्स से टोकन हैं, तो सेवा केवल प्रति दिन एक इनाम की अनुमति देगी। भेजे गए सभी अतिरिक्त टोकन स्वचालित रूप से प्रेषक को वापस कर दिए जाएंगे। यदि आप गलत संख्या की टोकन भेजते हैं, तो वे स्वचालित रूप से आपके पास वापस आ जाएंगे और इनाम लागू नहीं होगा।

आप क्रॉस-चेन टोकन साथी की अद्यतन करी गई जानकारी यहां पा सकते हैं: Whaleshares.info

महीने में एक बार हम अपने साथी टोकन के बाजार मूल्यों की समीक्षा करेंगे और उचित इनाम विनिमय बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार समायोजन करेंगे। समय में यह प्रक्रिया स्वचालित हो जाएगी जब हमारे साथी टोकन ईओएस एक्सचेंजों पर स्थापित हो जाएंगे।

अपने ईओएस वॉलेट में टोकन अनुबंध जोड़ना
यदि आप ईओएस वॉलेट से परिचित नहीं हैं, तो ध्यान रखें कि अपने वॉलेट में ऐप टोकन कई बार नज़र न आने के कारण आपको ऐप टोकन को "शो" या "ऐड" करना होगा। यहाँ GreyMass द्वारा ईओएस-वोटर वॉलेट का एक उदाहरण दृश्य है:

image.png

आप CCTI लेनदेन लॉग की जांच यहां कर सकते हैं: https://bloks.io/account/ccwhaletoken

अधिक जानकारी और भविष्य के अपडेट के लिए कृपया @ccti अकाउंट को फॉलो करें।


आगे क्या होगा?

व्हेलशेयर्स के यहाँ हमारे लिए यह एक रोमांचक समय है। आने वाले दिनों और हफ्तों में हम कई और पार्टनर एप्स पेश करने वाले हैं जो क्रॉस-चेन रिवॉर्ड्स के लिए अपने टोकन को भी शामिल कर के व्हेलशेयर्स के समुदायों का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही, हम तेज़ी से मंच की अगली प्रमुख रिलीज के करीब पहुंच रहे हैं और हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ महत्वाकांक्षी भागीदार परियोजनाओं और लाभों का अनावरण करने के लिए तैयार होने के साथ, ईओएस इकोसिस्टम की टीमों के साथ गहन साझेदारी चर्चा जारी रखे हुए हैं।

अपने मित्रों के नेटवर्क का निर्माण पहले से अब कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और उच्च मुद्रास्फीति की इस अवधि के दौरान शुरुआती अपनाने वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। और घोषणाएं आने वाले हैं...पिक्चर अभी बाकी हैं मेरे दोस्त!



दरवाजा हमेशा खुला रहेगा,
कभी भी हमारे साथ जुड़ना!



आने वाले दिन और सप्ताह में और अधिक आधिकारिक घोषणाओं के लिए बने रहें।

https://discord.gg/3pqBXKY

इस खबर को फैलाने के लिए कृपया इस पोस्ट को शेयर करें!


Whaleshares-io.png

Sign Up to join this conversation, or to start a topic of your own.
Your opinion is celebrated and welcomed, not banned or censored!